फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dharmendra's smiling memory rises from the hills of Manali

Kullu News: मनाली की पहाड़ियों से उठी धर्मेंद्र की मुस्कराती याद

Tue, 09 Dec 2025 05:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 09 Dec 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra's smiling memory rises from the hills of Manali
सनी देओल ने पिता के 90वें जन्मदिन पर साझा किया वीडियो
विज्ञापन

तीन साल पहले ही मेन का मनाली में ही बनाया है वीडियो

संजय ठाकुर
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली की शांत पहाड़ियों में धर्मेंद्र हल्की धूप, ठंडी हवा और सामने गगनचुंबी देवदार के घने जंगल में प्रकृति का आनंद लेते हैं। इस दौरान बेटे सनी देओल ने अपने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। जो करीब तीन साल पुराना है। एक ऐसा क्षण जो अब उनके लिए जीवन की स्मृति बन गया है।

वीडियो में सनी पूछते हैं कि पापा… इंजॉय कर रहे हो। जैसे ही कैमरा धर्मेंद्र के मुस्कराते चेहरे पर ठहरता है, तो जवाब सुनाई देता है हां बेटा…मैं सचमुच इंजॉय कर रहा हूं। मनाली की वादियों में पिता की यह सरल हंसी आज सनी देओल के लिए भावुक बन गई। यह वीडियो 2022 में शूट किया गया था जब धर्मेंद्र करीब एक महीने तक सनी देओल के मनाली के सरसेई स्थित बंगले में रहे थे। दुनियाभर में अनगिनत देशों की यात्राएं कर चुके धर्मेंद्र ने मनाली के उस शांत माहौल में कुछ सबसे सुकून भरे दिन बिताए थे।
विज्ञापन

शायद इसलिए दुनिया की हर लोकेशन को पीछे छोड़ते हुए, आज सनी को वही मनाली वाला क्षण अपने पिता की याद में सबसे पहले और सबसे गहरा लगा। बता दें कि महीने 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हुआ था और 8 दिसंबर को उनका 90 वां जन्मदिवस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन पर इस वीडियो को साझा किया गया जो न केवल श्रद्धांजलि, बल्कि एक बेटे की भीगी हुई आंखों से उपजी सबसे सच्ची याद बन गई। सनी देओल ने इस वीडियो के साथ लिखा कि पापा हर पल याद आते हैं। इन पांच शब्दों में सनी के भीतर पिता को खोने का दर्द छिपा हुआ था। पहाड़ों की गोद बनाया वह वीडियो पिता की मुस्कान और बेटे का प्यार को ब्यां करता है। सनी देओल की ओर से अपलोड वीडियो को लोगों की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed