फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dhalpur ground started returning to its old form after one and a half months

Kullu News: डेढ़ महीने बाद पुराने स्वरूप में लौटने लगा ढालपुर मैदान

Sat, 08 Nov 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 08 Nov 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Dhalpur ground started returning to its old form after one and a half months
नगर परिषद कुल्लू ने सफाई के लिए मैदान में उतारे 100 कर्मचारी
विज्ञापन

क्रिकेट, फुटबाल का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी कर सकेंगे अभ्यास

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दशहरा के डेढ़ माह बाद ऐतिहासिक ढालपुर मैदान पुराने स्वरूप में लौटने लगा है। नगर परिषद ने दशहरा के लिए बुलाए सफाई कर्मचारियों में से लगभग 100 कर्मियों को दशहरा मैदान, माल रोड, प्रदर्शनी मैदान और क्रिकेट ग्राउंड को साफ करने के लिए मैदान में उतारा है।
अब ढालपुर में युवक-युवतियाें के साथ खिलाड़ी क्रिकेट, फुटबाल और सेना भर्ती की कोचिंग ले सकेंगे।
दशहरा उत्सव को देखते हुए ढालपुर में बाहरी राज्यों के व्यापारी 25 सितंबर से आने शुरू हो गए थे। तब से लेकर ढालपुर में करीब 2,000 अस्थायी दुकानें सजी थीं। इस बार दशहरा उत्सव कमेटी ने कारोबारियों को 32 दिनों का समय दुकानें सजाने के लिए दिया था। सात नवंबर तक नगर परिषद ने माल रोड, दशहरा, क्रिकेट और प्रदर्शनी मैदान से तमाम व्यापारियों को हटा दिया है। मेले में लगी कैनोपियों को भी हटा दिया है। ऐसे में अब क्रिकेट, फुटबाल का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी फिर से मैदान में अभ्यास कर सकेंगे। आम लोगों को भी सुबह-शाम की सैर करने की सुविधा मिलेगी। जगदीश ठाकुर, रजनीश कुमार, दीपक ठाकुरी, सनी और मोहित ने कहा कि अब ढालपुर अपने स्वरूप में लौट रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि ढालपुर मैदान को साफ करने के लिए सफाई कर्मी लगाए गए हैं। गंदगी और पत्थरों को हटाने का काम चल रहा है। इसके बाद जेसीबी लगाकर मैदान को समतल किया जाएगा। माल रोड पर भी जल्द बेंच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed