फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees visited Manu Rishi in Bajahara

Kullu News: बजाहरा में श्रद्धालुओं ने किए मनु ऋषि के दर्शन

Thu, 16 Apr 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Devotees visited Manu Rishi in Bajahara
कुल्लू। सैंज घाटी के बजाहरा में वीरवार को मनु ऋषि के दर्शन के लिए श्रद्धालु काफी संख्या में जुटे। श्रद्धालुओं ने देवता के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान देउली का भी आयोजन किया गया। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं के दुखों का भी निवारण करने की प्रक्रिया अमल में लाई गई। जबकि माता शतरूपा मैल भी इस दौरान अपने हारियान के साथ यहां मौजूद रहीं और भव्य देव मिलन का नजारा भी देखने को मिला। गौरतलब है कि बुधवार को मनु ऋषि का जन्मोत्सव मनाया गया। उसके बाद वह अपने हारियानों के साथ क्षेत्र परिक्रमा पर निकले हैं। इसी कड़ी में बजाहरा में देव परंपरा का निर्वाहन किया गया। यहां पूरे देव विधान के अनुसार सुबह पूजा अर्चना की गई और उसके बाद देव खेल के माध्यम से श्रद्धालुओं ने पूछ डालकर अपने दुखों का निवारण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed