{"_id":"662b86e2b647f22ba008d31c","slug":"devotees-gathered-to-see-the-gods-in-devkaraj-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121470-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवकारज में देवताओं के दर्शन के लिए जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवकारज में देवताओं के दर्शन के लिए जुटे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटराईं में माता भागासिद्ध के भंडार भवन के निर्माण से पूर्व किया देवकारज
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। विकास खंड नग्गर की ग्राम पंचायत कटराईं में माता भागासिद्ध के भंडार भवन का निर्माण किया जाएगा। भवन के निर्माण को शुरू करने से पहले घुटनु बाग में देव कारज (छिद्रा) का आयोजन किया गया। इस देव कारज को क्षेत्र के सात देवी-देवताओं ने अपनी उपस्थिति में परंपरानुसार पूर्ण करवाया है।
कारज में माता भागासिद्ध जौंगा (कटराईं), देवता विष्णु दुवाड़ा, देवता आंबल (राजा बली) बशकोला, देवता जमलू छानी, देवता वीर दचाणी, देवता वीरनाथ कटराईं, देवता वीरनाथ तराशी शामिल रहे। वहीं अपने आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन पाने के लिए कटराईं स्थित घुटनु बाग में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। सैकड़ों हारियानों और श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
माता भागासिद्ध के हारियान प्रीतम सिंह ठाकुर, आकाश, सूरत राम, मोहर सिंह ने कहा कि माता के भंडार भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एक साल का लक्ष्य रखा है। भंडार भवन निर्माण पर करीब 25 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। कहा कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले देव कारज का निर्वहन किया गया। संवाद