Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees flocked to see Manu Maharaj Rishi.

Kullu News: मनु महाराज ऋषि के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Thu, 16 Apr 2026 05:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to see Manu Maharaj Rishi.
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के बजाहरा में मनु महाराज ऋषि का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और ऋषि के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। बुधवार सुबह सबसे पहले मनु महाराज ऋषि के भंडार में विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद देवता को भंडार से बाहर निकालकर आम श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए गए। इस आयोजन में माता शतरूपा मैल भी अपने हारियानों के साथ पहुंचीं, जहां बजाहरा में भव्य देव मिलन हुआ। देव परंपरा निभाने के बाद दोनों देवी-देवताओं को धारा देहुरा होते हुए मनाहरा पहुंचाया गया। यहां भी देव मिलन और पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया गया। मनु महाराज के कारदार अजय ठाकुर ने बताया कि जन्मोत्सव की परंपरा बुधवार को पूर्ण विधि-विधान के साथ निभाई गई। इसके साथ ही घाटी में मेलों का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि मनु महाराज अब दस दिन के क्षेत्रीय दौरे पर निकल गए हैं। इस दौरान वे बजाहरा, तलियाहरा, खाइन, तुंग सहित अन्य स्थानों का भ्रमण करेंगे और देउली का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद देवता पुनः धारा देहुरा स्थित अपने मंदिर लौटेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जन्मोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सभी ने ऋषि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए धाम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed