फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees danced on the lovely Lagdi O Kangre Di Mata...

Kullu News: प्यारी लगदी ओ कांगड़े दी माता... पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 06 Oct 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced on the lovely Lagdi O Kangre Di Mata...
भुंतर (कुल्लू)। नवरात्र पर भुंतर में शनिवार रात को भगवती जागरण हुआ। जागरण में भक्ति में सरावोर होकर श्रद्धालु नाच उठे। रविवार को भुंतर स्थित शिव मंदिर में भंडारा लगाया गया। भगवती जागरण के लिए कांगड़ा जिले के ज्वाला जी से पावन ज्योति लाई गई थी। ज्वालाजी से माता की ज्योति लाने के लिए गई टीम दोपहर बाद भुंतर पहुंची।
विज्ञापन

माता की ज्योति के साथ मेला मैदान तक एक भव्य झांकी निकाली गई। पावन ज्योति के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देर शाम जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता की भेंटें प्रस्तुत कीं। भजन गायक राजेश बबलू तथा ज्योति लक्ष्मी ने मां का गुणगान किया। राजेश बबलू ने गणेश स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

इसके बाद देवा हो देवा गणपति देवा, सर को झुका लो शेरां वाली को मना लो, प्यारी लगदी ओ कांगड़े दी माता, तेरियां उड़िकां दातिये, मेरी मां दे मंदिर जाना आदि भजन गाकर श्रद्धालुओं को नचाया। ज्योति लक्ष्मी ने दर तेरे आवांगे सालों साल नी माये, आज है जगराता माई का आदि भजन पेश किए। इससे पहले माता की झांकी और राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed