फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotee culture fair

देव मिलन देखने उमड़ी लोगों की भीड़

Sun, 22 Nov 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 22 Nov 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
Devotee culture fair

मणिकर्ण घाटी के गांव चौहखी में चौहखी मांइणा मेला धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। चौहखी गांव के आराध्य देवता चौहखी महादेव के अलावा मेले में बलाधी के देवता थान ने भी शिरकत की।

विज्ञापन


इस दौरान दोनों देवताओं का भव्य मिलन हुआ। इसके बाद दोनों देवताओं के गूरों ने देवखेल की। देवखेल के बाद देवनृत्य किया गया। देवनृत्य को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। देवता की सौह में पारंपरिक परिधानों में कुल्लवी नाटी भी डाली गई। इस दौरान वाद्य यंत्रों की धुनों पर युवाओं ने खूब ठुमके लगाए। चौहखी महादेव के कारकून टेढ़ी सिंह, डोला सिंह तथा केहर सिंह ने कहा कि यह मेला साल के सबसे अंत में मनाया जाता है।
विज्ञापन


इस मेले के बाद जिले के सभी मेलों पर विराम लग जाता है। इसके बाद जिले में मेले दियाली पर्व पर ही शुरू होते हैं। उन्होंने कहा कि चौहखी मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। मेले में आसपास के करीब एक दर्जन गांव के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed