{"_id":"6945888f3e2430fcb9050cc3","slug":"devkhel-is-the-attraction-of-the-fair-in-lighar-village-kullu-news-c-89-1-ssml1015-164527-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लिघर गांव में देवखेल रही मेले का आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लिघर गांव में देवखेल रही मेले का आकर्षण
Fri, 19 Dec 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 19 Dec 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
हारियानों को सुख-समृद्धि का दिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटी महाराजा घाटी के आराध्य देवता श्री हरी हुरगू काली नारायण हारियान क्षेत्र के दौरे पर निकले हैं। देवता तीन सप्ताह के दौरे में हारियानों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दे रहे हैं।
अपर लिघर गांव में देवता के सम्मान में पुन्नू मेला मनाया गया। इस मेले में देवता श्री हरी हुरगू काली नारायण भी लाव-लश्कर के साथ पहुंचे।
देवता ने गांव में पहुंचकर पहले देव परंपराओं का निर्वहन किया। दोपहर बाद देवता हारियानों और श्रद्धालुओं के साथ नाटी डाली। मेले में देव खेल आकर्षण का केंद्र रही। देवता के कारदार मोती लाल ने कहा कि हर साल दिसंबर में देवता अपने हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर निकलते हैं। इस साल भी कारकून और हारियान देवता की सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवता जिन भी गांवों से होकर गुजरेगा, उन गांवों में देवता के सम्मान में मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। ऐसे में अपर लिघर गांव में देवता के सम्मान में पुन्नू मेला मनाया।
--