फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Development work will pick up pace in gram panchayats

ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

Mon, 12 Jul 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Development work will pick up pace in gram panchayats
कुल्लू। कोरोना की दूसरी लहर के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति नहीं मिल पाई है। इसका मुख्य कारण पंचायत में ग्राम सभाएं न होना रहा है। ग्राम सभाएं नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधि विकासात्मक कार्य करवाने में असमर्थ रहे।
विज्ञापन

अब पंचायती राज विभाग ने कोरोना में जारी एसओपी के तहत ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 12 जुलाई को पंचायती राज विभाग के निदेशक की ओर से ग्राम सभाएं करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके चलते अब ग्रामीण क्षेत्रों में विकासात्मक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया था। इसकी वजह से पंचायती राज विभाग से जुड़े कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई है। सरकार ने जनता से जुड़े सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश जारी किए हैं। लेकिन ग्राम सभाएं न होने से कार्य निपटाने में समस्या उत्पन्न होती रही है। ऐसे में विकास खंड अधिकारियों ने पंचायती राज विभाग से ग्राम सभाएं करवाने की अनुमति मांगी थी। इस पर सोमवार को पंचायती राज विभाग ने ग्राम सभाएं करने की स्वीकृति दे दी है। उाधर, इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी लाल चंद ने कहा कि पंचायती राज विभाग की ओर से सभी विकास खंड अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम सभाएं करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जन प्रतिनिधि पंचायत कार्यालय में कोरोना नियमों का पालन करते हुए ग्राम सभाएं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed