{"_id":"6959449aa6d8cc55b507ea4c","slug":"devdutt-became-the-district-president-of-himalaya-parivar-kullu-news-c-89-1-ssml1015-165735-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवदत्त बने हिमालय परिवार के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवदत्त बने हिमालय परिवार के जिलाध्यक्ष
Sat, 03 Jan 2026 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल में संगठन की बैठक, कार्यकारिणी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमालय परिवार का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना है जो अब तक विभिन्न कारणों से पीछे रह गए हैं। जिले में सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए विशेष अभियान शुरू चलेगा।
यह बात समाजसेवी डीणे राम ने कही। हिमालय परिवार की बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी डीणे राम ने की। बैठक में संगठन की भावी योजनाओं, सामाजिक दायित्वों और हिंदू समाज के सर्वांगीण उत्थान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इसमें हिमालय परिवार की ओर से हिंदू समाज के उत्थान और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि आगामी समय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से मानव उत्थान के तहत समाज के पिछड़े वर्गों की सहायता, बेहतर शैक्षिक अवसरों के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। संगठन के कार्यकर्ता इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क भी करेंगे। संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कुल्लू जिला इकाई की घोषणा की गई। इसमें देवदत्त ठाकुर को जिलाध्यक्ष, देवराज को उपाध्यक्ष, लता देवी को महासचिव, कंचन को संयुक्त सचिव, टेक राम को कोषाध्यक्ष तथा कृष्ण देव को संकल्प प्रमुख नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में यश पाल, गंगा राम, शमशेर ठाकुर, वीर चंद, नरेश नेगी और श्याम सुंदर को चुना गया।
विज्ञापन
--