फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Tharian removed on the order of Kardaar

कारदारों के निर्णय पर हटाईं देव थड़ियां

Tue, 06 Oct 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 06 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dev Tharian removed on the order of Kardaar

उपायुक्त राकेश कंवर ने मंगलवार को जम्लू देवता के ढालपुर स्थित अस्थायी शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थड़यिों को हटाने के मामले पर उन्होंने कहा कि सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं। अब जिस देवी-देवता ने आना है वो आए और जिसने नहीं आना है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि थड़यिों को हटाने का निर्णय कारदार संघ का था न कि प्रशासन का। कारदारों के निर्णय के बाद ही थड़ियों को हटाया गया है। इसके बाद अब जिस देवता ने पटड़े पर बैठना है वह बैठे, जो नहीं बैठना चाहता है, यह उनकी मर्जी। उपायुक्त के इस बयान ने देव समाज में हलचल पैदा कर दी है। वहीं, देव समाज से जुड़े लोगों ने साफ कर दिया है कि देवता उपायुक्त के बुलाने से नहीं आते हैं, वे देव परंपराओं का निर्वहन करने आते हैं। मेले में देवताओं के अपने स्थान हैं, वे वहीं बैठेंगे।

विज्ञापन

बाक्स..
जो भी फैसला लिया गया था वह कारदारों की बैठक के बाद ही लिया गया था। बैठक में सब को पूछ कर निर्णय लिया था, लेकिन अब कारदार और हारियान इसका विरोध कर रहे हैं। इन लोगों को बैठक में इसका विरोध करना चाहिए था।
विज्ञापन

दोत राम ठाकुर
जिला देवी देवता कारदार संघ अध्यक्ष
बिजली महादेव के कारदार अमर नाथ नेगी का कहना है कि देव थड़ी को हटाए जाने को लेकर हारियानों के साथ बुधवार को ढालपुर मैदान में बैठक होगी। बैठक देवता के अस्थायी शिविर के पास होगी। यहां देव थड़ी निर्माण को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ाक्स..
कारदार संघ बंजार के अध्यक्ष सत्य देव नेगी का कहना है कि देवी-देवता को उपायुक्त के बुलाने या न बुलाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। देवता सदियों से चली आ रही परंपराओं का निर्वहन करने जाते हैं। थड़ियों को बनाना है या यह नहीं, ये आदेश देवी देवता मौके पर देंगे।


बाक्स..
उपायुक्त पिछले साल भी भुगत चुके हैं जुर्माना
कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर पिछले साल भी देवता के दंड का शिकार हो चुके हैं। दंड के रूप में उपायुक्त को सात लाख से अधिक का जुर्माना देवता को अदा करना पड़ा था। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर इस बार भी देवताओं ने थड़ियों को उखाड़ने पर प्रशासन पर जुर्माना लगाया तो उसकी भरपाई कौन करेगा? उपायुक्त कुल्लू या फिर कारदार संघ के अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed