फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Sansad will held in Kullu

देवता खुद सुलझाएंगे देवथड़ी का मामला

Sun, 08 Nov 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 08 Nov 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
Dev Sansad will held in Kullu

सुर्खियों में रहे ढालपुर मैदान में बनी देवथड़ियों के मामले को अब जिला प्रशासन और देवी-देवता कारदार संघ नहीं, देवता खुद स्वयं सुलझाएंगे। ढालपुर में प्रशासन और देवी-देवता कारदार संघ द्वारा उखाड़ी गई देव थड़ियों पर घाटी के देवी-देवता एकत्रित होकर मंथन करेंगे। जल्द कुल्लू में देव जगती होने जा रही है। मान्यता है कि देव जगती तभी होती है, जब क्षेत्र में संकट आने वाला हो या कोई देव मामला सुलझ नहीं पा रहा हो।

विज्ञापन


देव जगती बुलाने का आदेश गूर वाणी में देवता नारदमुनि ने दशहरा उत्सव के दौरान राज परिवार को दिया है। भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने देवता से अर्ज की थी कि देव जगती नगर में होनी है या कुल्लू में तो देवता ने कुल्लू में भगवान रघुनाथ के दर में जल्द जगती बुलाने को कहा है। भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार देवता के आदेशों की पालना करते हुए जगती परंपरा को निभाने की तैयारी में जुट गए हैं। देवता जगती में देवथड़ी को लेकर क्या कहते हैं, यह उस समय ही सामने आएगा। गौरतलब है कि देवथड़ी का मामला दशहरा उत्सव शुरू होने से पहले खूब उठा। इस दौरान रातोंरात कुछ देवताओं के देवलुओं ने प्रशासन और कारदार संघ द्वारा उखाड़ी गई देवथड़ियों का दोबारा निर्माण किया। दशहरा उत्सव संपन्न होने तक एक दर्जन देव थड़ियों का दोबारा निर्माण कर दिया गया है। इन देव थड़ियों को बिना निवारण के उखाड़ा गया था। इस संदर्भ में भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार एवं विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि देव थड़ियां जिला देवी-देवता कारादार संघ की सहमति से उखाड़ी गई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसमें यदि जिला देवी-देवता कारदार संघ ने खंड वाइज कारदारों की बैठक बुलाई होती तो शायद मामला शांत रहता। उन्होंने बताया कि देवकृपा से दशहरा उत्सव शांत माहौल में संपन्न हुआ। देवताओं ने आंच नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि जब देवस्थली में छेड़छाड़ की जाती है तो उसका निवारण करना पड़ता है, जो यहां नहीं हुआ है। बार-बार देवभूमि में छेड़छाड़ उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि देवता नारदमुनि ने जगती बुलाने के आदेश उन्हें दिए हैं। जल्द देव जगती को बुलाया जाएगा। इसमें जिला के देवी-देवता भाग लेंगे और देव थड़ियों को लेकर देवता मंथन करेंगे। जो देवी-देवता बोलेंगे, वही मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed