फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Samaj should not pay attention to rumors: Dot Ram

देव समाज अफवाहों पर न दे ध्यान : दोत राम

Sun, 29 Sep 2024 04:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Dev Samaj should not pay attention to rumors: Dot Ram
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट, चिंता की नहीं कोई बात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दशहरा उत्सव के लिए अब महज 14 दिन ही शेष बचे हैं। देवी-देवताओं के देवलुओं ने दशहरा में आगमन की तैयारी कर ली है। शनिवार को जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि अफवाहों से देव समाज चिंतित है। इसलिए शनिवार को जिला देवी-देवता कारदार संघ ने बैठक भी की।
कारदार संघ ने निर्णय लिया कि लोगों को अवगत करवाया जाएगा कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। देवलू दशहरे की तैयारियों को जोर-शोर से करें और अपने देवताओं को लाव-लश्कर के साथ दशहरे में लाएं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। चिंता करने की बात नहीं है, देवसमाज खुद ही सक्षम है।
विज्ञापन

दोत राम ठाकुर ने कहा कि हम दशहरा के लिए उत्सुक हैं। देवी-देवताओं की कृपा रही है, आज तक यहां पर कुछ हुआ नहीं है, आगे भी दशहरा ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा कि कुछेक संगठन इस बात को तूल दे रहे हैं, वे दशहरा पर्व की ओर ध्यान दें। कुल्लू के दशहरा को शांतिपूर्वक और सद्भावना से मनाया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed