फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Khudiyal left for the temple after blessing the people of Mandi.

Kullu News: मंडीवासियों को आशीर्वाद देकर देवालय रवाना हुए देव खुडीजल

Mon, 23 Feb 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 23 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Dev Khudiyal left for the temple after blessing the people of Mandi.
मंडी के सेरी मंच पर विराजमान देवता खुडीजल। संवाद
महाशिवरात्रि आखिरी दिन सेरी मंच में हजारों लोगों ने किए दर्शन
विज्ञापन

रास्ते में देवता को रखी मन्नत के चलते मार्च तक पहुंचेंगे देवालय

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। महाशिवरात्रि के लिए मंडी गए देवता खुडीजल शनिवार को अपने देवालय की तरफ रवाना हो गए हैं। देवता खुडीजल मंडी में करीब आठ दिन रहे।
मंडीवासियों को सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देकर अपने वास स्थल देहुरी लौट रहे हैं। महाशिवरात्रि के आखिरी दिन देवता मंडी के सेरी मंच पहुंचे। यहां सैकड़ों लोगों ने देवता का आशीर्वाद लिया।
देवलुओं ने ढोल-नगाड़ों, करनाला और शहनाई की स्वर लहिरयों के साथ नाटी डाली। देवलुओं के साथ कई लोग भी थिरके। एक तरफ नाटी चल रही थी, दूसरी ओर लोगों का देवता के दर्शन करने के लिए तांता लगा था। सोने-चांदी से सजे खुडीजल के देवरथ के आगे हजारों लोगों ने नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। देवता लौटे तो लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

सोमवार को देवता मंडी से सूक्ष्म रूप में देवालय के लिए निकल पड़े हैं। रात्रि ठहराव मंडी जिले के राजगढ़ में होगा। बताया जा रहा है कि देवता को देवालय पहुंचने में पांच से छह दिन का समय लगेगा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने देवता के लिए मन्नत रखी है। कारदार शेर सिंह, सचिव पूर्ण शर्मा, पुजारी रूप लाल और देवेंद्र सिंह ने कहा कि देवता खुडीजल लाव-लश्कर के साथ मंडी महाशिवरात्रि में पहुंचे थे। देवता का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि देवता खुडीजल 12 फरवरी को अपने देवालय देहुरी से मंडी महाशिवरात्रि के लिए रवाना हुए थे। 15 फरवरी को शिवरात्रि में पहुंच गए थे। कारदार ने कहा कि देवता मार्च में अपने देवालय में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed