{"_id":"667172ab10da8d3352046de4","slug":"dev-kali-naag-comes-out-for-royal-bath-kullu-news-c-89-1-ssml1015-124981-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शाही स्नान के लिए निकले देव काली नाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शाही स्नान के लिए निकले देव काली नाग
विज्ञापन
कुल्लू पहुंचे वशिष्ठ यात्रा पर निकले पार्वती घाटी के देवता काली नाग जौड़ा नारायण। -संवाद
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के देवता काली नाग जौड़ा नारायण 22 जून को धार्मिक नगरी वशिष्ठ में शाही स्नान करेंगे। देवता शाही स्नान की यात्रा पर हारियानों के साथ 16 जून से निकल पड़े हैं। 21 जून शाम को देवता वशिष्ठ पहुंचेंगे। देवता का चार स्थानों पर रात्रि ठहराव होगा। मंगलवार को देवता काली नाग जौड़ा नारायण दोपहर बाद अधिष्ठाता देवता रघुनाथ की नगरी कुल्लू पहुंचे। रघुनाथपुर में देवता का रात्रि ठहराव हुआ।
देवता रघुनाथ की नगरी से बुधवार को शिरढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। शिरढ़ में देवता कालिया नाग से मिलन होगा और रात्रि ठहराव भी यहीं होगा। इसके बाद 20 जून को देवता शिरढ़ में ही रुकेंगे। 21 जून को देवता शिरढ़ से वशिष्ठ के लिए निकलेंगे और रात्रि ठहराव के बाद 22 जून को सैकड़ों हारियानों के साथ शाही स्नान करेंगे।
देवता के कारदार ललित मोहन ने कहा कि देवता काली नाग जौड़ा नारायण वशिष्ठ में शाही स्नान करेंगे। इसके लिए 16 जून से देवता के मतेउड़ा स्थित मंदिर से यात्रा शुरू हुई है। देवता 22 जून को शाही स्नान वशिष्ठ में करेंगे, जबकि देवता 13 दिन बाद 28 जून को वापस मंदिर में पहुंचेंगे। संवाद