फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Jamadgni Rishi came out for royal bath after 43 years

Kullu News: 43 साल के बाद शाही स्नान के लिए निकले देव जमदग्नि ऋषि

Fri, 12 Apr 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dev Jamadgni Rishi came out for royal bath after 43 years
43 साल बाद म​णिकर्ण शाही स्नान के लिए रवाना हुए ऋषि जमदग्नि का लाव लश्कर
मनाली (कुल्लू)। ऊझी घाटी के आराध्य देवता ऋषि जमदग्नि 43 साल बाद मणिकर्ण में शाही स्नान करेंगे। देवता शुक्रवार को मणिकर्ण के लिए रवाना हुए। देवता के मालरोड मनाली में पहुंचते ही माहौल देवमय हो गया। देवता कुछ देर के लिए दुर्गा माता मंदिर में रुके। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। मालरोड में सैकड़ों लोगों ने माथा टेककर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवता जमदग्नि ऋषि 15 अप्रैल को मणिकर्ण में शाही स्नान करेंगे। सात दिन की यात्रा के बाद आराध्य देव अपने देवालय लौटेंगे।
विज्ञापन

बुरुआ गांव के आराध्य देवता जमदग्नि ऋषि के पुजारी राहुल, गूर सागर और दुशाल ने बताया कि देवता 43 साल बाद शाही स्नान के लिए निकले हैं। देवता अपने कारकूनों सहित बंदरोल में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 अप्रैल को शाट और 13 को सूमा रोपा तथा 14 को मणिकर्ण पहुंचेंगे। 15 अप्रैल को शाही स्नान करने के बाद देवता वापसी में रात को सूमा रोपा रुकेंगे। 16 को शाट, 17 को बंदरोल और 18 अप्रैल को अपने देवालय बुरुआ पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed