{"_id":"67e97c64d7150ceaa4063baf","slug":"dev-bada-chhamahu-returned-from-heaven-haryanvi-people-welcomed-him-kullu-news-c-89-1-klu1002-144425-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्वर्ग से लौटे देव बड़ा छंमाहू, हारियानों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्वर्ग से लौटे देव बड़ा छंमाहू, हारियानों ने किया स्वागत
Sun, 30 Mar 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 30 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
माता चवाली के मंदिर जाकर अपनी रानियों से मिले छंमाहू
धमणी छंमाहू और करथा नाग से भी हुआ मिलन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देव श्री बड़ा छंमाहू तीन महीने बाद स्वर्ग प्रवास से लौट गए हैं। उनका हारियानों ने स्वागत किया। स्वर्ग लोक से लौटने की खुशी में हजारों लोगों ने देवता के आगमन का स्वागत किया और देवता को सोने-चांदी के आभूषणों और फूलों से सुसज्जित कर दर्शन किए।
सराज घाटी के कोटला गांव में देवता की कोठी से भव्य रथयात्रा का आयोजन माता चवाली के मंदिर तक हुआ। कहा जाता है कि देव श्री बड़ा छंमाहू की यहां 44 हजार रानियां हैं। स्वर्ग लोक से लौटते ही वे सर्वप्रथम अपनी रानियों से मिलने जाते हैं। रानियों से मिलने का यह दृश्य जहां अद्भुत रहा जो हजारों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
चवाली माता के मंदिर के पास से हजारों लोगों ने जयघोष के साथ रथ को खींचकर वापस कोटला गांव पहुंचाया। यहां सैकड़ों महिलाओं और अन्य लोगों ने परंपरागत तरीके से देवता का भव्य स्वागत किया। इस दौरान देव आयोजन में कोठी बूंगा के कोटला गांव में पहुंचकर हजारों लोगों ने देव श्री बड़ा छंमाहू से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
देवता के पुजारी धनेश गौतम, कारदार मोहन सिंह, पालसरा दीप व देवता कमेटी के सचिव मास्टर शेर सिंह ने बताया कि इसके बाद देवता का स्वागत दर्जनों महिलाओं ने किया और पारंपरिक परिधानों में धूप का आयोजन हुआ। इसी दौरान धामणी छमाहूं से मिलन हुआ और इस बार देवता करथानाग भी अपने बड़े भाई देव श्रीबड़ा छमाहूं से मिलने पहुंचे।
--