फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deputy Commissioner gave an amount of Rs 16.50 lakh to 33 affected families

Kullu News: उपायुक्त ने 33 प्रभावित परिवारों को दी 16.50 लाख की राशि

Thu, 02 Jan 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner gave an amount of Rs 16.50 lakh to 33 affected families
तांदी गांव में अ​ग्निकांड प्रभावितों को राशन प्रदान करती उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश। स्त्रोत
वीरवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने किया तांदी गांव का दौरा
विज्ञापन

प्रभावितों को दी जाएगी एलपीजी, दो मोबाइल टॉयलेट होंगे स्थापित

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। अग्निकांड की चपेट में आए तांदी गांव का वीरवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने दौरा किया। उन्होंने आग से प्रभावित लोगों के लिए चलाए गए राहत कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि प्रभावितों के लिए राहत के तौर पर नियमानुसार 15 हजार रुपये प्रति परिवार दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त वीरवार को उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 50 हजार रुपये प्रति परिवार वितरित किए। उन्होंने अग्निकांड प्रभावित 33 परिवारों को कुल 16 लाख 50 रुपये की राहत राशि दी।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रभावितों को कंबल, खाना पकाने के लिए बर्तन, राशन की किट और तिरपाल प्रदान किए गए। कहा कि इसके अतिरिक्त भी प्रभावितों की किसी भी प्रकार की आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। उन्होंने प्रभावितों के लिए बिजली और पानी आदि की व्यवस्था को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को एलपीजी की व्यवस्था की जाएगी। दो मोबाइल टॉयलेट गांव में स्थापित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, एसडीएम पंकज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed