{"_id":"690cd2d0abaeaabece0e6fee","slug":"demonstration-in-banjar-over-delay-in-construction-of-gadagushaini-college-building-kullu-news-c-89-1-ssml1012-160982-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गाड़ागुशैणी कॉलेज भवन निर्माण में देरी को लेकर बंजार मेें प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गाड़ागुशैणी कॉलेज भवन निर्माण में देरी को लेकर बंजार मेें प्रदर्शन
Thu, 06 Nov 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
एसएफआई, नौजवान सभा ने किया अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव
बंजार बस स्टैंड से कार्यालय तक निकाली रैली में की सरकाारके खिलाफ नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। गाड़ागुशैणी डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर क्षेत्र की जनता आंदोलन की राह पर है। एसएफआई, नौजवान सभा, किसान और बागवान संगठनों ने बंजार में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया।
कॉलेज भवन के निर्माण में हो रही देरी और भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन चल रहा है। वीरवार को चौथे दिन कार्यालय का घेराव किया गया।
घेराव से पहले बंजार बस स्टैंड से एक विशाल रैली निकाली गई और नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता बंजार के कार्यालय तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने सरकार एवं लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नौजवान सभा के राज्य सचिव महेंद्र सिंह राणा, एसएफआई के अध्यक्ष डोला सिंह और पूर्व सदस्य छापे राम ने कहा कि गाड़ागुशैणी डिग्री कॉलेज का भविष्य अधर में लटका है क्योंकि भवन का निर्माण कार्य पिछले दस वर्षों से अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
बताया कि 2014 में कॉलेज की घोषणा के साथ भवन निर्माण के लिए 5 करोड़ रुकी व्यवस्था की गई थी। पिछली भाजपा सरकार ने एक रुपया भी जारी नहीं किया। जो राशि उपलब्ध थी, उसका भी दुरुपयोग किया गया। सीमेंट की सैकड़ों बोरियां खराब हो गई हैं। कई क्विंटल सरिया मिट्टी में दबा है। अधूरा भवन गिरने के कगार पर है।
आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निरीक्षण के दौरान विभाग ने उन्हें गुमराह किया था। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आने वाले समय में 24 घंटे का घेराव किया जाएगा।
--