{"_id":"691df23c8d046978da0a8d32","slug":"demand-to-run-bus-from-rohachala-via-kothi-kullu-news-c-89-1-ssml1012-162078-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रोहाचला वाया कोठी बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रोहाचला वाया कोठी बस चलाने की मांग
Wed, 19 Nov 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
लोग बोले- रघुपुर घाटी में चार महीने से बंद पड़ी है राणाबाग-करशाला सड़क
सरकार से करशाला में फंसीं दो बसों को वाया रोहाचला और कोठी निकालने की मांग
इसी रूट पर बस सेवा शुरू करने की भी गुहार, कहा- लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चार महीने से राणाबाग-करशाला मार्ग बंद होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों को घाटी से निकलना मुश्किल हो रहा है।
लोगों ने सरकार से करशाला में फंसीं दो एचआरटीसी बसों को वाया रोहाचला और कोठी होकर निकालने और इसी रूट पर बस चलाने की मांग की है।
भाजपा महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष उगम राम, भाजयुमो अध्यक्ष भजन सिंह, धर्म सिंह, पिंकू ठाकुर, कुमार सिंह और अशोक ठाकुर ने कहा कि रघुपुर घाटी को जोड़ने वाली तीनों सड़कें अवरूद्ध हैं। बसें अभी गंतव्य तक नहीं आ रही हैं। ऐसे में लगौटी, फनौटी, टकरासी और करशईगाड़ पंचायतों के लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बसें न चलने से बीमार और जरूरतमंद लोगों को टैक्सियाें में भारी-भरकम किराया देना पड़ रहा है। कई बार तो लोगों को टैक्सियां भी नहीं मिल पाती हैं। उन्होंने कहा कि राणाबाग-करशाला सड़क कोटासेरी से आगे, राणाबाग-लोट सड़क कमांद कैंची से आगे और खनाग-रोहाचला-जुहड़ सड़क माशनूनाला से आगे बसों के लिए चार माह से बंद है।
करशाला के पास निगम की दो बसें फंसी हैं। इन्हें जनहित के लिए निकालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सड़कों पर चलने वाली बसों को अभी समय लगेगा क्योंकि जगह-जगह डंगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग को करशाला-रोहाचला वाया कोठी होकर सड़क को बसों के लिए ठीक कर सेवा शुरू करनी चाहिए।
--
दोनों बसों को निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया है। बसें करशाला-रोहाचला वाया कोठी मार्ग होकर निकाली जा रही हैं। लोगों की सुविधा के लिए भी इसी रूट से बस का संचालन किया जाएगा। - संदीप कुमार, अड्डा प्रभारी आनी
विज्ञापन
--
करशाला में फंसीं दोनों बसों को निकालने के लिए करशााला-रोहाचला-कोठी सड़क को खोलने के लिए मशीनरी भेज दी है। सड़क के खराब पॉइंटों को बस के लिए चौड़ा किया जा रहा है। - मनीष कुमार,सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी