फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Demand to run bus for Nalda

Kullu News: नालडा के लिए बस चलाने की मांग

Fri, 26 Apr 2024 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Demand to run bus for Nalda
तटीकरण के चलते झूला किया बंद, वामतट होकर करना पड़ रहा 10 किमी का सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल उदयपुर के वामतट पर बसे गांव नालडा के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बस सेवा शुरू होने से नालडा पंचायत के गांव जसरथ के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। ये बच्चे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा में पढ़ते हैं। उन्हें जसरथ से नालडा वामतट सड़क होकर जाहलमा पहुंचने के लिए 10-12 किमी चलना पड़ता है।
19 अगस्त 2022 में जाहलमा नाला में आई बाढ़ से चिनाब का जलस्तर बढ़ जाने से जसरथ गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में तत्कालीन भाजपा सरकार ने 10 दिन में जसरथ गांव को वामतट होकर संपर्क सड़क नालडा से जोड़ दिया था। यह सड़क गर्मियों के दिनों में आवाजाही के लिए ठीक रहती है, लेकिन सर्दी में बर्फबारी के दिनों में हिमखंड गिरने के चलते आवाजाही नहीं हो पाती है। इसी को लेकर जसरथ के ग्रामीणों ने सर्दी के दिनों में जाहलमा आने लिए चिनाब की धारा में झूला पुल की व्यवस्था की है। अब यहां चिनाब में तटीकरण का काम चल रहा है। ऐसे में वीरवार से झूला पुल से आवाजाही बंद कर दी है।
विज्ञापन

अब जसरथ गांव के लोगों सहित स्कूली बच्चों को जसरथ से नालड़ा वामतट सड़क होकर जाहलमा पहुंचने में 10-12 किमी का सफर करना पड़ रहा है। इसमें सबसे अधिक दिक्कत जाहलमा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को हो रही है। जसरथ के ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि नालड़ा के लिए बस सेवा शुरू की जाए ताकि जसरथ के बच्चों को जाहलमा स्कूल आने जाने में अधिक परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस को पहले की तरह सुबह 9:00 बजे नालडा पुल से और शाम 4:00 बजे के आसपास जाहलमा से नालड़ा के लिए चलाने की मांग की है। जिला परिषद सदस्य छेजंग डोलमा ने भी निगम प्रबंधन से नालड़ा के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए कहा है। क्षेत्रीय प्रबंधन राधा देवी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से सड़क फिटनेस सर्टिफिकेट मिलते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed