{"_id":"67e6d3f7397042c15f040480","slug":"demand-to-bring-44-km-of-mud-bhava-road-on-fast-track-kullu-news-c-89-1-ssml1012-144235-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मुद-भावा सड़क के 44 किमी को फास्ट ट्रेक पर लाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मुद-भावा सड़क के 44 किमी को फास्ट ट्रेक पर लाने की मांग
Fri, 28 Mar 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
विधायक अनुराधा राणा ने सदन में प्रमुखता से उठाया एफसीए उल्लंघन का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा ने वीरवार को विधानसभा पटल पर मुद-भावा सड़क का मामला प्रमुखता से रखा। सदन में विधायक ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र स्पीति और किन्नौर के लोगों की एक लंबी मांग है।
उन्होंने इस मामले को पहले भी सदन में उठाया था। इसके बाद सड़क के 28 किलोमीटर भाग में एफसीए के अंतर्गत कार्य करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। शेष बचे 44 किलोमीटर के भाग को भी फास्ट ट्रैक के जरिये शीघ्र मंजूरी दिलवाने की मांग की है। साथ ही एफसीए के अंतर्गत उल्लंघन के कारण सड़कों के चौड़ीकरण एवं मरम्मत में जो समस्याएं आ रही हैं, उनका भी एक मुश्त निपटान करने के लिए सरकार से केंद्र को प्रस्ताव भेजने की मांग की है।
विधायक ने कहा कि कई सड़कें तो 15 से 20 साल पुरानी हैं। ये एफसीए उल्लंघन के पेच में अटकी हैं। इससे सड़क का चौड़ीकरण सहित अन्य काम को आगे ले जाने में परेशानियां आ रही हैं। अकेले लाहौल-स्पीति जिले में ही 136 सड़कें एफसीए उल्लंघन में हैं। पूरे प्रदेश में इनकी संख्या हजारों में हैं। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जवाब दिया कि इस पर अध्ययन करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
--