{"_id":"61e6b16539f7001d6f79101e","slug":"delhi-girl-dies-in-manali-kullu-news-sml3969989162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में दिल्ली की युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में दिल्ली की युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मनाली अस्पताल में दिल्ली की एक युवती की तबीयत बिगड़ने की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली कृतिका भारद्वाज (33) एक अमेरिकन कंपनी में काम करती थी।
सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसने अपनी एक सहेली को वीडियो कॉल पर बताया कि वह बीमार है और अस्पताल जाना है। युवती वशिष्ठ में किसी होटल में रही थी। उनकी स्थानीय दोस्त वहां पहुंची और उसे उपचार के लिए मनाली अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। इस बारे में मनाली पुलिस ने युवती के भाई और पिता को फोन के माध्यम से सूचना दे दी है। पुलिस अब परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। शव को मनाली शव गृह में रखा गया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि युवती की मौत कैसे हुई पुलिस सभी बिंदुओं के आधार पर जांच कर रही है।