{"_id":"68bc671aff4f1c7d2008d682","slug":"delegation-from-lahaul-met-jairam-in-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1012-156364-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में जयराम से मिला लाहौल का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में जयराम से मिला लाहौल का प्रतिनिधिमंडल
Sat, 06 Sep 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
रवि ने नेता प्रतिपक्ष से किया केंद्रीय प्रतिनिधियों के साथ लाहौल आने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पूर्व विधायक रवि ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मनाली में मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से केंद्रीय प्रतिनिधियों के साथ लाहौल-स्पीति जिले का दौरा करने का आग्रह किया।
रवि ठाकुर ने जयराम ठाकुर से लाहौल-स्पीति की सारी स्थिति के बारे में केंद्र सरकार को अवगत करवाने के लिए कहा। जिले में आपदा से भारी नुकसान हुआ है। कई ऐसे गांव हैं जहां प्रशासन की ओर से कोई भी आकलन के लिए नहीं पहुंचा है। मयाड़ घाटी में काफी नुकसान हुआ है। करपट गांव को पूरी तरह विस्थापित होना पड़ा है। इसके अलावा हालिंग, जसरथ और लिंडूर में कई परिवारों की जमीन बाढ़ में चली गई है। पूरी घाटी में लगभग 300 से ज्यादा लोगों की जमीनें बाढ़ में बह गई हैं।
उन्होंने कहा कि लाहौल के किसानों की अभी तक 40 प्रतिशत फसल लाहौल से बाहर निकल पाई है। वह भी लोगों को बाढ़ और रोड कनेक्टिविटी न होने से औने-पौने दामों में बेचनी पड़ी है। 60 प्रतिशत फसलें अभी खेतों में ही हैं।
केंद्र से तो सहायता प्रदेश को मिल रही है लेकिन जो प्रदेश सरकार का धरातल पर कार्य करने वाला प्रशासन है वह ठीक से अपना कार्य नहीं कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने यह आश्वासन दिया है कि वह जल्द केंद्रीय प्रतिनिधियों के साथ लाहौल-स्पीति का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
--