फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deity Surajpal took a shahi snanin in Jiya

जिया में देवता सूरजपाल ने किया शाही स्नान

Wed, 07 Jul 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Deity Surajpal took a shahi snanin  in Jiya
कुुुल्लू। पार्वती और ब्यास नदी के संगम जिया में बड़ा भूईन के आराध्य देवता सूरजपाल ने लाव-लश्कर के साथ शाही स्नान किया। देवता को शुभ बेला में देव विधि के साथ शाही स्नान करवाया गया। इस दौरान ढोल, नगाड़ों, करनाल, नरसिंगों की स्वरलहरियों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस भव्य नजारे को देखने के लिए श्रद्धालु भी पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से हटाई गई बंदिशों के बाद यह पहली बार है कि जब देवता अपने देवालयों से बाहर निकलकर संगम स्थल पर पहुंचे हैं। पिछले तीन महीनों से कुल्लू घाटी में कई देव कार्य रुके हुए थे। जैसे ही बुधवार को देवता भुंतर बाजार पहुंचे तो देवरथ के आगे कई लोग नतमस्तक हुए। इसके बाद देवता संगम स्थल की ओर रवाना हुए। जैसे ही देवता संगम स्थल पर पहुंचे तो यहां स्नान से पूर्व देवविधि से परंपरा का निर्वहन किया। इसके बाद शाही स्नान किया गया। शाही स्नान के बाद देवता अपने कारकूनों के साथ देवालय की ओर लौटे। बताया जा रहा है कि देवता ने हारियानों को शाही स्नान के आदेश दिए थे। देवता के पुजारी नरेंद्र कात्यायन ने कहा कि देवता सूरजपाल बड़ा भूईन स्थानीय देवता हैं। संगम स्थल ही इनका तीर्थ है। संगम स्थल में अन्य देवता भी स्नान के लिए आते हैैं। लेकिन स्थानीय देवता होने के नाते इनका महत्व और बढ़ जाता हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी परंपराएं निभाई गई। उधर, मौहल क्षेत्र की माता मुरारी ने भी संगम स्थल में अपने कारकूनों के साथ शाही स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed