{"_id":"6750917cd3a367026d06daff","slug":"deity-shangchul-mahadev-reached-banaugi-kullu-news-c-89-1-klu1001-136208-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बनाउगी पहुंचे देवता शंगचूल महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बनाउगी पहुंचे देवता शंगचूल महादेव
Wed, 04 Dec 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के देवता शंगचूल महादेव बुधवार को देवलुओं के साथ बनाउगी गांव पहुंचे। यहां पहुंचने पर देवता का भव्य स्वागत किया गया।
देवता शंगचूल महादेव का बनाउगी गांव में देवता कशु नारायण के साथ भव्य देवमिलन भी हुआ। ढोल-नगाड़ों, नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच हुआ यह देवमिलन आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान माहौल देव वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठा। देवता शंगचूल महादेव की ओर से अन्य देव परंपराओं का भी निर्वहन किया गया। देवता के साथ आए देवलुओं की ग्रामीणों की ओर से खूब खातिरदारी की गई। देवता के बनाउगी गांव में आगमन के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। संवाद
--