फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deities Bijli Mahadev and Mahuti Nag took a royal bath in Manikaran.

Kullu News: देवता बिजली महादेव और माहुटी नाग ने मणिकर्ण में किया शाही स्नान

Thu, 04 Dec 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Deities Bijli Mahadev and Mahuti Nag took a royal bath in Manikaran.
म​णिकर्ण में देवता बिजली ​महादेव और देवता महुंटी नाग शाही स्नान के दौरान उमड़ी भीड़।- संवाद
देवताओं के साथ श्रद्धालुओं ने भी लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों, नरसिंगों की स्वरलहरियों से गूंजी धार्मिक नगरी

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। देवता बिजली महादेव और देवता माहुटी नाग ने मणिकर्ण में शाही स्नान किया। वीरवार को देवता बिजली महादेव और माहुटी नाग ने देव परंपरा का निर्वहन किया।
इस भव्य नजारे को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई। धार्मिक नगरी वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों से गूंज उठी।
विज्ञापन

इससे पहले वीरवार सुबह करीब 8 बजे देवता के शाही स्नान की तैयारी शुरू हो गई। करीब 9:45 बजे देवता को पवित्र कुंड के पास पवित्र कुंड के पास ले जाया गया। इसके बाद देवविधि के साथ शाही स्नान करवाया गया। शाही स्नान के बाद देवता की पूजा ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच हुई। शाही स्नान में आए श्रद्धालुओं ने देव भोज भी ग्रहण किया। दोपहर बाद देवता बिजली महादेव और देवता माहुटी नाग देवलुओं के साथ देवालय की ओर रवाना हुए। देवताओं का रात्रि विश्राम जरी के समीप डूंखरा में हुआ। गौर रहे कि देवता बिजली महादेव से वापस लौटते हुए पीणी गांव होकर आ रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं ने पीणी में भी स्वागत की तैयारी कर ली है। पिणी गांव में देवता बिजली महादेव और देवता माहुटी नाग का भव्य देवमिलन माता भागासिद्ध के साथ होगा। देवता शुक्रवार को पीणी गांव पहुंचेंगे। श्रद्धालु मोहर सिंह और अमित ने कहा कि तीन दिन तक धार्मिक नगरी मणिकर्ण शिवमय बनी रही। देवता से लोगों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed