फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deepa csca president

दीपा कुल्लू कॉलेज की सीएससीए अध्यक्ष

Mon, 31 Aug 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 31 Aug 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय के आदेशों के अनुसार जिला कुल्लू के डिग्री कॉलेज, बंजार और हरिपुर में सीएससीए 2015-2016 का चयन कर लिया गया है। कॉलेज में छात्रों की मेरिट के हिसाब से पैनल का चयन किया गया है।

विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन ने सीएससीए के मनोनीत सदस्यों की लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगा दी है। कुल्लू कॉलेज में सीएससीए अध्यक्ष के लिए बीएससी पांचवें सेमेस्टर की दीपा ठाकुर को चुना गया है। जबकि, बीए पांचवें सेमेस्टर की साक्षी भारती को उपाध्यक्ष और बीएससी प्रथम वर्ष की पूर्णिमा शर्मा को महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा बीकॉम प्रथम वर्ष की आलिशा शर्मा को सीएससीए का सहसचिव चुना गया है।
विज्ञापन


 वहीं, बंजार कॉलेज में हिशानी कुमारी को सीएससीए का अध्यक्ष चुना गया है। जबकि, निर्मला देवी को उपाध्यक्ष और ज्योति ठाकुर को महासचिव बनाया गया है। हिमांशु ठाकुर को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जिला के हरिपुर कॉलेज में भी बीए पांचवें सेमेस्टर की कविता ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया है। जबकि, बीकॉम पांचवें सेमेस्टर की निर्मला को उपाध्यक्ष चुना गया। बीए प्रथम वर्ष की लामो को महासचिव और बीएससी तीसरे सेमेस्टर के सूर्या ठाकुर को सह सचिव बनाया गया है। कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नंदलाल शर्मा ने कहा कि सीएससीए के सदस्यों का मनोनयन मेरिट के आधार पर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed