फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Debris came in Rampur drain in 17 miles, two culverts damaged, Water entered people's homes and shops, chaos ensued, A total of three roads including Baran, Barnagi-Mashiyar were closed

17 मील में रामपुर नाले में आया मलबा, दो पुलियां क्षतिग्रस्त

Fri, 10 Sep 2021 07:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Debris came in Rampur drain in 17 miles, two culverts damaged, Water entered people's homes and shops, chaos ensued, A total of three roads including Baran, Barnagi-Mashiyar were closed
मनाली-कुल्लू एनएच पर 17 मील में नाले में भारी बारिश से आई बाढ़ का मलबा घरों व दुकानों में घुस गया है। - फोटो : Kullu
पतलीकूहल/कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में वीरवार रात को झमाझम बारिश हुई है। भारी बारिश से नेशनल हाईवे तीन पर 17 मील से बराण की तरफ रामपुर नाले में बाढ़ आ गई। जिसमें दो पुलियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके साथ ही नाले में भारी मलबा आ गया। लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। नाले का जलस्तर बढ़ने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

नाले के पास सड़क का नामोनिशान ही मिट गया है। रात को आई बाढ़ के बाद कई घंटों तक सड़क पर पानी बहता रहा। सड़क पर पत्थर, मलबा ही नजर आ रहा है। सड़क के उखड़ जाने से सेब से लदे कई वाहनों के साथ निजी वाहन भी फंस गए हैं। बराण पंचायत की प्रधान धनी देवी और उपप्रधान कुंज लाल ने कहा कि तीन किलोमीटर तक सड़क खराब हुई। एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बाढ़ में हुए नुकसान का जायजा लेने राजस्व विभाग की टीम मौके पर रवाना की गई है। तीन सड़कें बारिश के चलते बंद हो गई हैं। नेशनल हाईवे तीन कुल्लू मनाली से बराण, बरनागी-मशियार और सिधवां-थानीचेड़ सड़कें बंद हो गई हैं। जिससे सेब सीजन के लिए लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। हालांकि सड़कों को बहाल करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही बारिश के जिला में 21 ट्रांसफार्मर करीब दस घंटों तक बंद रहे। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक ट्रांसफार्मरों को सुचारु किया गया है। इसके साथ ही शांगचर रूट पर निगम की बस घंटों फंसी रही। कड़ी मशक्कत के बाद बस को निकाला गया। मौसम के रुख को देखते हुए निगम ने चालकों को कच्ची सड़कों में एहतियात बरतने को कहा है। ऊंची चोटियों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। कुल्लू का मौसम बारिश के बाद सुहावना हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के चलते सेब का तुड़ान भी प्रभावित हो गया है। सुबह के समय ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागवान सेब का तुड़ान नहीं कर सके। बागवान तिलक राज ठाकुर, रेवत राम और धनी राम ने कहा कि उन्होंने सायर संक्रांति तक सेब के बगीचे 80 फीसदी खाली करने का लक्ष्य रखा है। बारिश ने शुक्रवार को सेब तुड़ान में खलल डाला। इस संबंध में उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed