फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dearness allowance and old arrears should be paid soon: Amar

महंगाई भत्ते और पुराने एरियर का जल्द हो भुगतान : अमर

Sun, 14 Dec 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 14 Dec 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dearness allowance and old arrears should be paid soon: Amar
आउटसोर्स और अनुबंध कर्मचारियों के लिए बने स्थायी नीति
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू के साथ हो संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पुराने एरियर का भुगतान जल्द किया जाए। यह बात जिला कुल्लू कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष अमर चंद ठाकुर ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

उन्होंने कहा कि लंबित डीए और एरियर का भुगतान कर्मचारियों की सबसे बड़ी आर्थिक मांगों में से एक है। पुरानी पेंशन योजना राज्य में बहाल हो चुकी है। इसके कार्यान्वयन में आ रहीं व्यावहारिक दिक्कतों और विसंगतियों को दूर किया जाए जिससे सभी पात्र कर्मचारियों को इसका पूरा लाभ मिल सके। आउटसोर्स और अनुबंध कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाई जाए। स्थायी नीति बनने से आउटसोर्स, अनुबंध और दिहाड़ीदार कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। वेतन विसंगतियां, विभिन्न विभागों में पदोन्नति और वेतनमान को लेकर चल रही विसंगतियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि उपायुक्त कुल्लू के साथ संयुक्त सलाहकार समिति की नियमित बैठक आयोजित की जाए जिससे स्थानीय स्तर के मुद्दों का समाधान तुरंत हो सके। वर्तमान राज्य सरकार को विशेषकर जो कर्मचारियों से किए गए थे, उन्हें पूरा करने के लिए याद दिलाया जाएगा। कर्मचारी सरकार की रीढ़ हैं और उनकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए। जिले के कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed