रिचर्ड का शव लेकर मुंबई लौटे परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल की म्याड़ घाटी में करासू पीक पर ट्रैकिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए पर्वतारोही रिचर्ड खेर (28) के शव को उसके परिजन मुंबई में ले गए। सोमवार सुबह खेर का शव सेना के चौपर से करासू पीक के समीप बेस कैंप से उदयपुर हेलीपैड लाया गया, जहां शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। बीते एक सप्ताह पहले रिचर्ड खेर क्लाइंबिंग के दौरान रस्सी टूटकर हादसे का शिकार हो गया था। इसे ढूंढने में जिला प्रशासन ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की टीम बुलाई थी, जो शनिवार को खाली हाथ लौट गई।
वहीं, रविवार को पर्वतारोहण संस्थान गुलमर्ग और जेके राइफल्स पठानकोट आर्मी के जवानों ने खेर के शव को बरामद कर लिया। गत रात्रि शव को बेस कैंप में रखा गया था। गुलमर्ग पर्वतारोहण संस्थान से टीम का नेतृत्व कर रहे कैप्टन जिगमेद सिंघे ने बताया कि रिचर्ड खेर का शव खंजर गांव से 32 किलोमीटर दूर करासू पीक पर बेस कैंप से करीब एक हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर पहाड़ी पर फंसा था। यहां टीम ने संयुक्त आपरेशन के बीच बीस मिनट में ही शव को नीचे उतार दिया। पर्वतारोहण संस्थान गुलमर्ग टीम के हॉस ने सर्वप्रथम पहाड़ी पर शव को ढूंढ निकाला। एसडीएम उदयपुर डॉक्टर अमित गुलेरिया ने कहा कि मुंबई निवासी रिचर्ड खेर का शव सोमवार सुबह सेना के चौपर से उदयपुर हेलीपैड लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है।