{"_id":"65f6f3b51fd0b124cb0897f0","slug":"dead-body-of-woman-found-hanging-in-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1012-118973-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में फंदे से लटके मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में फंदे से लटके मिला महिला का शव
Sun, 17 Mar 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिता ने दामाद पर लगाया बेटी को दहेज के लिए तंग करने का आरोप
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली के वार्ड नंबर पांच मनु मार्केट में किराये के कमरे में रह रही महिला का शव फंदे से लटके मिला। महिला की पहचान 27 वर्षीय यन्जना पत्नी समीर शर्मा निवासी महंतबेहड़ डाकघर ढालपुर तहसील कुल्लू के रूप में हुई है।
महिला के पिता ने दामाद पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यन्जना का शव पंखे से लटका हुआ मिला। यन्जना के पिता जोगध्यान निवासी सालंग तहसील कुल्लू ने मनाली थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पिता का आरोप है कि दामाद समीर शर्मा पुत्र रघुवीर सिंह निवासी महंतबेहड़ उनकी बेटी को दहेज के लिए अकसर तंग करता रहता था। इस कारण यन्जना ने यह कदम उठाया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मनाली में महिला ने फंदा लगा लिया है। पुलिस ने महिला के पिता जोगध्यान निवासी सालंग तहसील कुल्लू की शिकायत पर समीर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला का शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद