{"_id":"585abd604f1c1b774fe3ab23","slug":"dead-body-identified-as-sonipat-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का निकला मणिकर्ण में मृत मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का निकला मणिकर्ण में मृत मिला युवक
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के चौहकी गांव में मृत मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व मणिकर्ण की पहाड़ियों से इसके चार साथियों ने इसे ढांक से नीचे फेंक दिया था। शिनाख्त के लिए हरियाणा पुलिस सहित परिजन भी बुधवार को कुल्लू पहुंचे और शव की पहचान की।
शव की पहचान 26 साल के प्रदीप पुत्र महावीर निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। बताया कि मृतक युवक हरियाणा से लापता हुआ था और मणिकर्ण घूमने आया था। यहां पर इसकी दोस्तों के साथ कहा सुनी हो गई जिसके बाद इसके चार साथियों ने इसकी हत्या कर इसे यहां फेंक दिया था। शव की शिनाख्त होने के बाद अब पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू एनएस नेगी ने बताया कि हरियाणा पुलिस कुल्लू आई थी और शव की पहचान की। नेगी ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जायेगी।