फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   DC madam...how should we study, we don't have our own building.

Kullu News: डीसी मैडम...हम कैसे करें पढ़ाई, भवन नहीं है अपना

Wed, 05 Feb 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 05 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
DC madam...how should we study, we don't have our own building.
कुल्लू के पढारणी स्कूल के छात्र स्कूल भवन और अध्यापक न होने के चलते बुधवार को उपायुक्त कार्यालय
अभिभावक बच्चों के साथ पहुंचे उपायुक्त कार्यालय
विज्ञापन

पढारनी विद्यालय के भवन के निर्माण की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिक्षा खंड बंजार के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय पढारनी का पिछले आठ साल से भवन नहीं बन पाया है। इस करण विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यालय में पिछले पांच सालों से महज एक ही शिक्षक नियुक्त है। एक शिक्षक के सहारे तीन कक्षाओं के 26 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में विद्यालय भवन के निर्माण और शिक्षकों की तैनाती के लिए अभिभावक उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। अभिभावक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी साथ लेकर आए थे। विद्यार्थियों ने कहा कि डीसी मैडम जी..... हम कैसे पढ़ाई करें। हमारे पास अपना विद्यालय भवन ही नहीं है। बिना भवन के पढ़ाई करने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर ने कहा कि आठ साल से राजकीय माध्यमिक विद्यालय पढारनी का भवन नहीं बन पाया है। सरकार, प्रशासन और शिक्षा विभाग के समक्ष अभिभावक लगातार बच्चों के भविष्य को संवारने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साल 2016 में विद्यालय का शिलान्यास पूर्व मंत्री दिवंगत कर्ण सिंह ने किया था, लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद भी नया भवन नहीं बन पाया। वर्तमान में यहां छठी से आठवीं तक 26 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बर्फबारी होने के कारण विद्यार्थियों को दूसरे विद्यालयों में भी नहीं पढ़ा सकते। बर्फबारी में बच्चों के लिए आठ से दस किलोमीटर दूर स्थित विद्यालय तक पहुंचना दिक्कत भरा होगा। कहा कि उपायुक्त कुल्लू से विद्यालय भवन के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की गई है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय पढारनी के भवन निर्माण की औपचारिकताएं पूर्ण करने के शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed