फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   DC accused of repeatedly insulting him

Kullu News: डीसी पर लगाया बार-बार अपमान करने का आरोप

Thu, 04 Sep 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
DC accused of repeatedly insulting him
बिजली बोर्ड के एमडी को भेजी शिकायत, कहा- मानसिक तनाव का कर रहे सामना
विज्ञापन

गहराता जा रहा उपायुक्त लाहौल-स्पीति और अधिशाषी अभियंता के बीच विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग /उदयपुर। उपायुक्त और बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता का विवाद गहराता जा रहा है। उपायुक्त की शिकायत के बाद अधिशासी अभियंता को बिजली बोर्ड ने निलंबित कर दिया है।
मामले को लेकर अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने भी बिजली बोर्ड के एमडी से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि वह 12 वर्षों से ईमानदारी से सेवा कर रहे हैं। दुर्भाग्य से पिछले कुछ महीनों से उपायुक्त के दुर्व्यवहार के कारण गंभीर मानसिक तनाव का सामना कर रहा हूं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोर्ड के कर्मचारी और वह लाहौल डिवीजन में बिजली की आपूर्ति बनाए रखे हुए हैं। आरोप लगाया कि शुरू से उपायुक्त का रवैया सहयोगात्मक नहीं रहा। बीते 14 अगस्त को को जनजातीय मेला प्रदर्शनी में बिना वैध कारण उन्होंने विभागीय कर्मचारियों के सामने और एचपीएसईबीएल के एक अधिकारी की उपस्थिति में उन्हें फटकार लगाई। डीसी कार्यालय में आधिकारिक बैठकों के दौरान भी अपमानजनक व्यवहार का सामना बार-बार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी को लिखी शिकायत में कहा कि उन्होंने 18 अगस्त से 20 सितंबर (34 दिन) की अवधि के लिए अवकाश आवेदन पत्र संख्या 825-26 दो जुलाई को प्रस्तुत किया था। इसकी सूचना उपायुक्त को भी दी थी। आरोप लगाया कि दो सितंबर को उपायुक्त ने अपने कार्यालय में बुलाया। जब पहुंचे तो उन्हें कार्यालय कक्ष के बाहर खड़े रहने को कहा।

यह निर्देश जानबूझकर भावनात्मक रूप से तोड़ने के लिए दिया गया था। वह लगभग 10 मिनट तक खड़े रहे। इंतजार करने के बाद भी नहीं बुलाया गया तो वह अपने कार्यालय लौट आए। इसके बाद उन्हें फिर बुलाया और अपमानजनक व्यवहार किया। इससे उनके आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंची। इस दौरान कार्यालय में और भी अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बिजली बोर्ड के एमडी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed