{"_id":"67d31043104812753d0e1e28","slug":"dashmi-varada-met-thakur-maharaj-kullu-news-c-89-1-ssml1012-143206-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशमी वारदा का ठाकर महाराज से हुआ मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशमी वारदा का ठाकर महाराज से हुआ मिलन
Thu, 13 Mar 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के सेऊबाग जबाडी मेले में पहुंची माता दशमी वारदा।-संवाद
सेउबाग जबाड़ी मेले में पहुंची माता दशमी वारदा और ब्रींडू देवता
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा और देवता ब्रींडू अपने मंदिर स्थित काईस से सेउबाग जबाड़ी मेले में पहुंचे। वीरवार को ढोल-नगाड़ाें और नरसिंगों की स्वर लहरियों के बीच सैकड़ों हारियान और श्रद्धालु भी पहुंचे।
मंदिर में माता और देवता का ठाकर महाराज के साथ भव्य मिलन हुआ। देवविधि के अनुसार माता और देवता का आगमन हुआ। यहां माता और देवता के दर्शन के लिए सैकड़ों की तादाद में हारियान और श्रद्धालु पहुंचे। रातभर माता का जगराता भी मंदिर में चला। भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
माता के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि माता मेले में तीन दिन तक देव परंपरा का निर्वहन करेंगी। शुक्रवार को माता मेले मैदान में देवनृत्य भी किया जाएगा। शाम को देवता और माता परिक्रमा भी करेंगे। शुक्रवार को ठाकर महाराज के मंदिर में श्रद्धालु और हारियान गूर के माध्यम से पूछ भी डालेंगे। इधर, मेले में खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज स्थानीय पंचायत काईस की प्रधान शीला पठानिया और समिति सदस्य टेक चंद ने किया। दोनों पंचायतों के सदस्यों सहित युवा संगठन के तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
--