{"_id":"67e29ddd853d8720460ef2dc","slug":"danger-to-raisan-colony-due-to-debris-in-beas-demand-to-speed-up-rcc-work-kullu-news-c-89-1-klu1002-144036-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ब्यास में मलबे से रायसन बस्ती को खतरा, आरसीसी कार्य तेज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ब्यास में मलबे से रायसन बस्ती को खतरा, आरसीसी कार्य तेज करने की मांग
Wed, 26 Mar 2025 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 26 Mar 2025 04:41 AM IST
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल(कुल्लू)। तापमान बढ़ते ही व्यास नदी जमा मलबे से रायसन के लोगों को उजड़ने का डर सताने लगा है। मंगलवार को रायसन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार शर्मा से मुलाकात की और आरसीसी कार्य में तेजी लाने की मांग की। प्रतिनिधियों ने बताया कि विभाग ने ठेकेदार को फरवरी में कार्य सौंपा था, लेकिन अब तक केवल 10 प्रतिशत ही काम हुआ है। चिंताजनक बात यह है कि दर्जनों परिवारों की बस्ती की ओर अब तक कोई सुरक्षा कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस धीमी गति से हो रहे काम को लेकर स्थानीय लोग असंतुष्ट हैं।
जल शक्ति विभाग को ज्ञापन सौंप कर उन्होंने मांग की है कि ब्यास नदी में डाला गया मलबा जल्द से जल्द बस्ती की ओर किया जाए। बढ़ते तापमान के साथ ब्यास नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे सारा पानी बस्ती की ओर बहने लगा है। स्थानीय लोगों ने कई बार मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ को भी इस मामले से अवगत कराया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। लोगों का कहना है कि 15 अप्रैल के बाद जलस्तर और अधिक बढ़ जाएगा, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।
इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि जल्द ही ठेकेदार को मलबा हटाने और सुरक्षा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे।