{"_id":"68b87a4996dd4b951d06254e","slug":"cyclists-stranded-in-shinkula-due-to-landslide-kullu-news-c-89-1-ssml1012-156182-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चट्टान खिसकने से शिंकुला में फंसे साइकिलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चट्टान खिसकने से शिंकुला में फंसे साइकिलिस्ट
Wed, 03 Sep 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति पुलिस ने रेस्क्यू कर सिस्सू पहुंचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग। चट्टान गिरने और भूस्खलन के कारण दारचा-शिंकुला सड़क ट्रैफिक के लिए बुधवार देर शाम को बंद हो गई है। सड़क बंद होने से जांस्कर से लाहौल की तरफ आ रहे 13 साइकिलिस्ट छीका रारिक के समीप फंस गए।
इसकी सूचना मिलते ही दारचा चेकपोस्ट में तैनात लाहौल-स्पीति पुलिस के जवान घटना स्थल के लिए रवाना हुए। चेकपोस्ट में तैनात हेड कांस्टेबल बनीत ने बताया कि सभी फंसे साइकिलिस्टों को सुरक्षित जिस्पा पहुंचा दिया है। ये सभी साइकिलिस्ट लद्दाख के जांस्कर और शिंकुला दर्रा होकर लाहौल आ रहे थे। देर शाम को पहाड़ी से अचानक चट्टानें गिरने और मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बीआरओ ने सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया है। संवाद