{"_id":"6a58cfb4c588f2b40806046e","slug":"crowds-thronged-to-catch-a-glimpse-of-the-deity-shanchul-mahadev-kullu-news-c-89-1-klu1002-181613-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवता शंचूल महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवता शंचूल महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
बंजार के कोठी फतापूर के के देवता शंचूल महादेव के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़।-संवाद
बंजार (कुल्लू)। श्रावण मास के प्रथम दिन टील स्थित देवता शंचूल महादेव के मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देवता शंचूल महादेव के अपने मूल देवालय बछूट से टील पहुंचते ही सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। कुल्लू, मंडी, शिमला सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचे।
देवता शंचूल महादेव के कारदार गोपी चौहान और पुजारी राम लाल ने बताया कि परंपरा के अनुसार देवता बैसाखी और श्रावण मास के पहले दिन बछूट स्थित अपने देवालय से टील मंदिर पधारते हैं।
इस दौरान श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं और फरियाद लेकर महादेव के दरबार में पहुंचते हैं तथा देवता उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हैं। पुजारी राम लाल ने बताया कि स्थानीय मान्यता के अनुसार जिन दंपतियों को संतान सुख प्राप्त नहीं होता, वे भी शंचूल महादेव के दरबार में फरियादी बनकर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थना पर महादेव उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। संवाद