{"_id":"68962941cf23fdedac001c42","slug":"crowds-gathered-in-the-markets-of-kullu-before-rakshabandhan-kullu-news-c-89-1-klu1001-154206-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रक्षाबंधन से पहले कुल्लू के बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रक्षाबंधन से पहले कुल्लू के बाजारों में उमड़ी भीड़
Fri, 08 Aug 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
राखी, मिठाई और सूट बेचने वालों की चांदी
दुकानदारों ने लगाई सेल, महिलाओं में दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रक्षाबंधन से एक दिन पहले कुल्लू के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। खासकर महिलाओं ने रक्षाबंधन को लेकर जमकर खरीदारी की। सूट, राखी और मिठाई बेचने वाले दुकानदारों की चांदी रही।
राखी बचने के लिए दुकानदारों ने अपनी दुकान के बाहर ही रेहड़ी लगा दी थी। दिनभर महिलाएं अपने भाई की कलाई पर बांधने के लिए राखी की खरीदारी करती नजर आईं। मिठाई की दुकानों में भी भीड़ रही। महिलाओं का अपना ऑर्डर लेने के लिए भीड़ के बीच खड़े होना पड़ा। मिठाई की डिमांड पूरी करने के लिए दो-तीन दिन पहलेे ही स्टॉक तैयार कर रखा था। लोअर ढालपुर में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। सूट खरीदने के लिए महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला। सूट के लिए अधिकतर दुकानदारों ने सेल लगा रखी थी। 500 से 2000 के बीच सूट की अधिक खरीदारी शुक्रवार को हुई है। बाजार में रक्षाबंधन से एक दिन पहले उमड़ी ग्राहकों की भीड़ से व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली। पिछले दिनों बारिश के चलते कारोबार मंदा रहा था।
कुल्लू शहर में राखी खरीदने आई राधा देवी, शकुंतला और प्रोमिला ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राखी खरीदने से लेकर अन्य सामान की महिलाओं ने शुक्रवार को बाजार में खरीदारी की है। शनिवार को शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांधी जाएगी।
विज्ञापन
--