{"_id":"58d7f7944f1c1bfc411a23b7","slug":"shop-on-fire-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखा मार्केट में मनियारी की दुकान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोखा मार्केट में मनियारी की दुकान जलकर राख
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
Updated Sun, 26 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते सरवरी बस अड्डा के पास बनी खोखा मार्केट में एक मनियारी की दुकान जलकर राख हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब दो बजे हुआ है। देर राम भड़की आग से पूरी खोखा मार्केट में अफरा-तफरा मच गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। अग्निशमन अधिकारी कुल्लू दुर्गा सिंह ठाकुर ने बताया कि आग की चपेट में आई मनियारी की दुकान में 25 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। जबकि, दमकल विभाग ने करीब दो लाख की संपत्ति को जलने से बचाया है। उधर, रविवार को नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष बिमला महंत ने मौके का दौरा किया और पीड़ित दुकानदार जयपाल को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन