{"_id":"7ca393201a902f85c9e2d2e04a302876","slug":"one-arrested-with-charas-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छह सौ ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छह सौ ग्राम चरस बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे भूतनाथ पुल के पास पुलिस ने एक महिला को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छह सौ ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एएसपी कुल्लू ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सदर थाना कुल्लू में चरस तस्करी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस का एक दल नियमित गश्त पर था। ऐसे में पुलिस को एक महिला पैदल आती दिखी। महिला पुलिस को देखकर तेज कदमों के साथ पीछे की ओर भागने लगी। पुलिस को उसकी हरकतों पर संदेह हुआ। उसे राकेने के बाद उसके बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके बैग से छह सौ ग्राम चरस बरामद की गई। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस महिला से कड़ी पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि चरस कहां से खरीदी गई और इसे किसे बेचा जाना था।
विज्ञापन