फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   one arrested with bravary

पंचायत तकनीकी सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 02 May 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू।
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू। Updated Tue, 02 May 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने बस्तोरी पंचायत के एक तकनीकी सहायक को मंगलवार दोपहर पांच सौ रुपये की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस ने केस दर्जकर तकनीकी सहायक को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी सिंचाई टैंक का मस्टरोल बनाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रिश्वत के इस मामले को लेकर विजिलेंस को पहले ही शिकायत मिली थी। इसी के तहत विजिलेंस कुल्लू कार्यालय के इंस्पेक्टर दोरजे राम की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर प्रशांत सिंह, सुनील और राजेश ने बस्तोरी पंचायत के तकनीकी सहायक चमन लाल को ढालपुर मैदान में घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


विजिलेंस कुल्लू के एएसपी एनके शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि बस्तोरी पंचायत के तकनीकी सहायक ने बस्तोरी गांव के लज्जे राम से सिंचाई टैंक का मस्टरोल बनाने की एवज में यह राशि मांगी थी। लज्जे राम को मनरेगा के तहत सिंचाई टैंक स्वीकृत हुआ था। उन्होंने कहा कि तकनीकी सहायक को कोर्ट में पेश करने की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस कड़ी पूछताछ कर रही है। तकनीकी सहायक पर विजिलेंस का शिकंजा कस जाने से घाटी में हड़कंप मच गया है। एएसपी ने कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस पर विजिलेंस अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed