{"_id":"59076d7e4f1c1bd73a44261b","slug":"murder-case-forward-to-special-investigation-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईयू टीम करेगी हत्या मामले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआईयू टीम करेगी हत्या मामले की जांच
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
Updated Mon, 01 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला के भुंतर कस्बे में एक प्रवासी आठ वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है। मामला गंभीर व पेचीदा होने से इसकी जांच स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) को सौंपी गई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सोमवार को एसआईयू की टीम ने भुंतर के सभी झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले और अन्य लोगों से पूछताछ की। मामला काफी पेचीदा होने से अभी पुलिस के हाथ खाली है। ऐसे में पांच सदस्यों वाली एसआईयू टीम ने उस जगह का दौरा किया जहां से बच्ची के शव को बरामद किया गया था। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए सुराग जुटाने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू पदम चंद ने कहा कि पुलिस की छानबीन जारी है। घटना को लेकर कोई ठोस साक्ष्य हाथ में नहीं लगे है। ऐसे में किसी तरह की गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी है।
चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम बच्ची की निर्मम हत्या से भुंतरवासी सहम गए हैं। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। गौर रहे कि 29 अप्रैल की शाम को मासूम बच्ची दुकान पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद उसका झोंपड़ियों से कुछ दूरी पर शव बरामद हुआ था। उधर, एसपी ने कहा कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।