{"_id":"5751baa44f1c1b7d2810c4e2","slug":"iph-take-action-against-contracter","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर ठेकेदार ब्लैक लिस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाही बरतने पर ठेकेदार ब्लैक लिस्ट
कुल्लू
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्य में लापरवाही बतरना एक ठेकेदार को महंगा साबित हुआ है। आईपीएच विभाग ने लापरवाही बरतने पर एक ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। वहीं, निर्माण कार्य भी ठेकेदार से छिन लिया है। एक वर्ष में आईपीएच का स्टोरेज टैंक न बनाने पर यह गाज ठेकेदार पर गिरी है। आईपीएच विभाग द्वारा अब इस ठेकेदार को आईपीएच से ठेका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
ठेकेदार द्वारा जिला कुल्लू के गाहर में आईपीएच के वाटर स्टोरेज टैंक निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है।
गाहर में आग की घटना ने ठेकेदार की लापरवाही का पिटारा खोल दिया और विभाग द्वारा ठेकेदार पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई कर काम छीन लिया गया है। गत वर्ष गाहर पंचायत के ग्रामीणों की मांग पर आईपीएच विभाग से एक पानी का टैंक स्वीकृत हुआ था। टैंक निर्माण के लिए 1 लाख 15 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। इसके बाद आईपीएच विभाग द्वारा टैंक निर्माण का कार्य टेंडर कर ठेकेदार को सौंपा गया था। हालांकि ठेकेदार को दो-तीन महीनों की समय अवधि में ही काम पूरा करना था। स्टोरेज टैंक 20 हजार लीटर का बनाया जाना है। ठेकेदार ने एक वर्ष पूरा होने के बाद आज दिनों तक टैंक का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इस पंचायत में पाइप लाइनें तो बिछा रखी है, लेकिन टैंक नहीं बनने से यह पाइप लाइनें भी शोपीस बनी हुई हैं। आईपीएच विभाग के एसडीओ सेस राम आजाद ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार से काम छीन लिया गया है। अब टैंक निर्माण का कार्य नए ठेकेदार को दिया जाएगा। उसे भी तय समय अवधि में कार्य पूरा करना होगा। गाहर पंचायत के उपप्रधान चमन लाल ने कहा कि बिछाई गई पाइप लाइन शोपीस बनी हुई है। पंचायत के लिए योजना के तहत स्टोरेज टैंक का निर्माण होना है, लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है। पाइप लाइन भी पिछली पंचायत के कार्यकाल के दौरान आईपीएच विभाग ने बिछाई गई है।जल्द आईपीएच विभाग ने टैंकों का निर्माण कर शुरू नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन