फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   illigal wooden captured

महिलाओं ने पकड़ी दियार की अवैध लकड़ी

Sun, 07 Feb 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 07 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
illigal wooden captured

धरोहर गांव नग्गर से करीब 12 किलोमीटर दूर बसे गांव जाणा के जंगलों में अवैध वन कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नग्गर बीट के जंगलों में वन माफिया का कहर जारी है। शनिवार रात जाणा महिला मंडल की कुछ महिलाओं ने जंगल में पेड़ काटने की आवाजें सुनीं तो महिलाएं जंगल की ओर निकलीं।

विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने दियार के दस स्लीपर जंगल से बरामद किए गए। महिलाओं के आने की भनक लगते ही वनकाटु मौके से भाग खड़े हुए। महिला मंडल की प्रधान नैना देवी ने बताया कि हम वन माफिया की कोई भी चाल को सफल होने नहीं देेंगे। उन्होंने कहा कि स्लीपर बरामद करने के बाद महिला मंडल ने वन विभाग के नग्गर आरओ को सूचित किया। इसके बाद आरओ हरबंस ठाकुर मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। आरओ ने बताया कि लकड़ी के सभी स्लीपरों को नग्गर वन डिपो में जमा करवा दिया है। मामले को लेकर प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरओ ने महिला मंडल की तारीफ करते हुए कहा कि अगर इसी तरह से महिला मंडल और युवा मंडल वन विभाग का साथ देते रहे तो जल्द वनकाटु हमारी गिरफ्त में होंगे। विभाग के कर्मचारी लगातार पंद्रह दिन से नाके पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed