{"_id":"585bfe4e4f1c1b2e4ee3a160","slug":"high-alert-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर कुल्लू में हाई अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर कुल्लू में हाई अलर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
Updated Thu, 22 Dec 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमम और न्यू ईयर को लेकर जिला पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। आईएसआईएस एजेंट की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी थाना और चौकियों को सतर्क कर दिया है। इसके अलावा रात्रि गश्त को भी बढ़ाया गया है। संदिग्धों की गतिविधियों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। वहीं, खुफिया एजेंसी भी चाक-चौबंद हैं। पुलिस अब संदिग्धों को किसी प्रकार की ढील नहीं देना चाहती है। इसके लिए पुलिस ने प्रवासी मजदूरों और फेरी वालों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
गौर रहे कि न्यू ईयर और क्रिसमस पर कुल्लू-मनाली में सैकड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं। कुल्लू मनाली के होटलों क्रिसमस पर सैलानियों को कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। लेकिन, पांच दिन पूर्व कुल्लू के बंजार में आईएसआईएस एजेंट की गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस बजौरा चेकपोस्ट और अन्य स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। दो दिनों बाद क्रिसमस पर कुल्लू में बड़ी संख्या में सैलानियों के आने की उम्मीद है। होटलों में आनलाइन बुकिंग भी हो चुकी है। ऐेसे में पुलिस कोई ढील नहीं बरतना चाहती है।
उधर, पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि पुलिस क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर अलर्ट है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा फेरी वाली और प्रवासियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ताकि संदिग्ध किसी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें।