फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   fournour arrested with charas

बजौरा में 380 ग्राम चरस के साथ विदेशी गिरफ्तार

Thu, 04 May 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Thu, 04 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नशे की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि खेप कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी।  
विज्ञापन


भुंतर पुलिस थाना के तहत बजौरा में बुधवार रात्रि को नाके के दौरान पुलिस ने एक विदेशी को 380 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। फ्रांस निवासी रोविल वोल्वो बस में मनाली से दिल्ली की ओर जा रहा था। बजौरा नाके में चेकिंग के दौरान विदेशी पुलिस को देख हड़बड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से चरस बरामद की गई। आरोपी को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने कसोल में किसी नेपाल मूल के व्यक्ति से चरस खरीदी थी। 
विज्ञापन


उधर, एक अन्य मामले में कुल्लू पुलिस ने राम बाई में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 56 एलएसडी पेपर के साथ गिरफ्तार किया। वीरवार दोपहर को कुल्लू पुलिस भेखली सड़क पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहा एक व्यक्ति हड़बड़ा गया और पुलिस को देख पीछे मुड़ने लगा। व्यक्ति ने जेब से एक पैकेट नीचे की तरफ फेंक दिया। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ की और फेंके गए पैकेट से 56 एलएसडी पेपर बरामद किए। आरोपी की पहचान योगेल छेरिंग लापचा निवासी सिक्किम के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल पर ला रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने यह पेपर किसी इजरायल मूल के व्यक्ति से खरीदे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नशे के विरुद्घ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। इसके  लिए आमजन का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed