फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   fire

बलाधी में 16 कमरों का ढाई मंजिला मकान राख

Thu, 11 Feb 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, जरी (कुल्लू)
ब्यूरो /अमर उजाला, जरी (कुल्लू) Updated Thu, 11 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन

 मणिकर्ण घाटी के बलाधी गांव में ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। लकड़ी के 16 कमरों वाले मकान में लगी आग से 35 लाख के नुकसान का अनुमान है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने उक्त मकान को नहीं बचा पाए, लेकिन साथ लगते द्रोपदी देवी के मकान को बचा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आग वीरवार सुबह 10 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उस घर में चार परिवार झली देवी पत्नी दोत राम, हेमराज पुत्र दोत राम, दिनेश कुमार पुत्र दोत राम और सुनीता देवी पुत्री अनूप राम रहते थे। आग लगने के बाद घर में रह रहे परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उधर, सब फायर ऑफिसर दुर्गादास ने बताया कि बलाधी गांव में ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। सड़क से दूर होने के कारण यहां पर फायर की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। हालांकि फायर विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से साथ लगते मकान को जलने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि आग से करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed