फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गड़सा में पिकअप से काईल के 11 नग पकड़े

गड़सा में पिकअप से काईल के 11 नग पकड़े

Tue, 19 Dec 2017 09:48 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
गड़सा में पिकअप से काईल के 11 नग पकड़े
लकड़ी - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू। वनकाटुओं पर वन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। वन विभाग ने भुंतर तहसील के अंतर्गत आने वाले गड़सा मोड़ में एक पिकअप से काइल के 11 नग बरामद किए हैं। लकड़ी ले जा रहे दो में से एक आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा लेकिन विभाग ने पिकअप सहित अवैध लकड़ी को जब्त कर दिया है। मामले की भुंतर थाना में एफआईआर भी दर्ज की गई है। जिसके बाद पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं विभाग की दबिश के बाद वनकाटुओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर को गुप्त सूचना के आधार पर आरओ रविंद्र गुलेरिया, बीओ सुमन, वन रक्षक बुध राम, वेद राम, भूपेंद्र, प्रेमलाल और अमर गड़सा मोड़ पर नाका लगाए हुए थे। इस दौरान रात करीब 12:30 बजे गड़सा से भुंतर की ओर आ रही एक पिकअप को रोका गया। वन विभाग की टीम को सामने देखकर चालक सुभाष घबरा गया।
विज्ञापन

इससे पहले की टीम आरोपियों को दर दबोच लेती एक आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जबकि चालक को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। आरोपी चुनाव का फायदा उठाकर लकड़ी की इस खेप को बेचने ले जा रहे थे। इससे पहले वे इसे बेच पाते टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। डीएफओ पार्वती हीरा लाल राणा ने कहा कि गड़सा मोड़ पर एक पिकअप से काईल के 11 नग बरामद किए गए हैं। पिकअप व लकड़ी को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि दूसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ा जाएगा। वनकाटुओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed